कुल्लू। ढालपुर में 30 मई से पांच जून तक श्रीराम कथा की ब्यास गंगा बहेगी। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान कुल्लू में श्रीराम कथा का आयोजन कर रहा है। इसमें सात दिनों तक दिव्य गुरु आशुतोष की शिष्या साध्वी गरिमा भारती कथा वाचक रहेंगी। यह बात स्वामी धीरानंद ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कही।
कहा कि श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा। कलश यात्रा 30 मई को अधिष्ठाता देवता रघुनाथ के मंदिर से ढालपुर तक निकाली जाएगी। रोजाना शाम को श्रीराम कथा में विभिन्न विषयों पर कथा वाचन होगा। कहा कि श्रीराम कथा की तैयारियां जारी हैं। इस दौरान राजीव करीर, कर्मचंद ठाकुर, रोशन लाल, अजय शर्मा, दीपक शर्मा उपस्थित रहे। संवाद