फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोज भालदे फोटो जूम-जूम... पर नाचे दर्शक

Sun, 28 Apr 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में पीपल जातर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम रही। ठाकुर दास राठी ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर दर्शकाें को खूब नचाया।
विज्ञापन

ठाकुर दास राठी ने ...रोज भालदे फोटो जूम-जूम केरिए, ...प्यारा ना मिली जांदा धोखा, ...आई को यू से लव हो गया, ...हो बांकी चंद्रा, ...हवा लागी चंडीगढ़ री, ...प्रमिला तेरे गांव लागे मेले, ...शुण गे शुण रिंपिये ऐजे नौचणी नाटी आदि गीत पेश किए। ठाकुर दास राठी ने जब रोज भालदे फोटो गीत गाया तो दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शक झूम उठे। लोकगायक कुशल वर्मा और गोपाल चौधरी ने भी दमदार प्रस्तुति दी। स्प्रिंग क्वीन 2024 का ताज हासिल करने के लिए 15 सुंदरियों ने रैंप पर जलवे बिखेरे। स्प्रिंग क्वीन का कैटवॉक दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा।
सांस्कृतिक संध्या में अरण्यपाल कुल्लू संदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत भुवनेश्वरी सांस्कृतिक दल की नाटी से हुई। नाटी के माध्यम से कलाकारों ने कुल्लवी संस्कृति की झलक दिखाई। इसके बाद पाहनाला के लज्जू राम ने देवगीत गाया। फागू के प्रताप ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, मास्टर विश्वेश भारद्वाज, दुर्गानगर की गौरी देवी, निखिल तोशी, क्षितिज शर्मा, दियार की चंपा ने भी अपनी प्रस्तुति दी। आंचल ने डांस पेश किया।
विज्ञापन

भुंतर के जोगिंद्र सिंह, नंदकला, प्रोहधार के साेनू, मनाली की वैशाली, भेखली की गुड्डी, जगतसुख के भागेश, यश डोगरा और क्लेवर क्रौ ने डांस पर प्रस्तुति दी। उर्मिला नेगी की ओर से फैशन शो किया गया। कटराईं के ओम प्रकाश, आनी के हरीश, जरी के बालकृष्ण, रैला सैंज की शाइना ठाकुर, खराहल की टि्वंकल ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सैंज के लाल सिंह और जनाहल के हरीश ठाकुर ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें