फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देव गौहरी के आगमन से पीपल जातर मेला शुरू, देव खेल की निभाई परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ढालपुर में तीन दिन तक चलेगा मेला, श्रद्धालुओं ने अस्थायी शिविर में विराजे देव गौहरी के समक्ष नवाया शीश
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों से गूंज उठा मैदान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर के ढालपुर मैदान में रविवार को तीन दिवसीय पीपल जातर मेले का आगाज देवता गौहरी के आगमन के साथ हुआ। देवता गौहरी ने वाद्ययंत्रों की थाप पर देवनृत्य और देवखेल कर परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान सारा मैदान ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों से गूंज उठा। अस्थायी शिविर में विराजे देवता गौहरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी।
रविवार सुबह करीब 11:30 बजे देवता गौहरी अपने देवालय से बाहर निकले। देवता ने लाव-लश्कर के साथ प्रदर्शनी मैदान की ओर प्रस्थान किया तो जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। देवता प्रदर्शनी मैदान में अस्थायी शिविर में विराजमान हुए। दूसरी ओर पीपल जातर मेले के पहले दिन कई व्यापारी अपनी दुकानें सजाते ही रहे। मेले के पहले दिन कारोबार मंदा रहा है। सोमवार को मेले में लोगों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने कहा कि पीपल जातर मेले का आगाज हो गया है। 30 अप्रैल तक कलाकेंद्र में सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। बाहरी राज्यों के व्यापारियों की सुविधा के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें