फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एकलगान की प्रस्तुतियों से खूब बांधा समां

Fri, 17 Oct 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमश्री विद्यालय सैंज में जिला स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले भर के 32 विद्यालयों की 348 छात्राएं ले रही हैं भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में जिला स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर के 32 विद्यालयों की 348 छात्राएं भाग ले रही हैं। पहले दिन छात्राओं ने दो दिन तक एकलगान, एकांकी नाटक, संस्कृत गीतिका, संस्कृत श्लोक और शास्त्रीय संगीत और नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की तालियां बटोरीं। हालांकि, इस प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्राएं अपने विद्यालय को विजेता का खिताब दिलाने के लिए मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की पूरी तैयारियां कर रही हैं। प्रधानाचार्य कुलदीप ठाकुर ने कहा कि छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले देखने को मिले। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सोहन लाल ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें