फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शैक्षणिक सत्र बीता, शिक्षक नहीं दे पाया विभाग

Tue, 28 Jan 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बठाहड़ स्कूल में प्रधानाचार्य नहीं, प्रवक्ताओं के पद भी चल रहे खाली
विज्ञापन

हिंदी के प्रवक्ता ही दे रहे सेवाएं, एक माह बाद कैसे परीक्षा देंगे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। शैक्षणिक सत्र 2024-25 का पूरा साल गुजर गया, लेकिन शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। विभाग बुनियादी शिक्षा के कई दावे तो करता है, लेकिन ये दावे फाइलों के फेर से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
जिले के शिक्षा खंड बंजार के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बठाहड़ में न प्रधानाचार्य और न ही विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए प्रवक्ता हैं। एक माह बाद बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं हैं, लेकिन प्रधानाचार्य और प्रवक्ता न होने से 11वीं और 12वीं के सैकड़ों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बिना प्रवक्ता विद्यार्थियों के भविष्य पर तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विद्यालय में 11वीं और 12वीं के 94 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए एक ही प्रवक्ता है। विद्यालय में वर्तमान में सिर्फ एक हिंदी के प्रवक्ता ही सेवाएं दे रहे हैं। प्रधानाचार्य, प्रवक्ता इतिहास, प्रवक्ता राजनीति शास्त्र, प्रवक्ता अंग्रेजी के अलावा डीपीई, आईटी शिक्षक के पद खाली हैं। इन्हें भरने के लिए न सरकार दिलचस्पी दिखा रही है। न ही विभाग कोई पहल कर रहा है। अभिभावक गुमत राम, प्रकाश ठाकुर, धर्मचंद, लालचंद, अशोक, मोहरसिंह और रणवीर ने कहा कि शिक्षा विभाग से बार-बार आग्रह किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों रिक्त पद नहीं भरे गए हैं। कहा कि आगामी सत्र में मजबूरी में विद्यालय से बच्चों को निकालना पड़ेगा। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक देशराज ने कहा कि विभाग ने इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया है। आदेश आने के बाद खाली पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें