फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पीएमजीएसवाई-चार में शामिल की जाए माशनूनाला-जुहड़ सड़क

Tue, 28 Jan 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बलहेड़ से जुहड़ सड़क को भी लोक निर्माण विभाग के अधीन करने की मांग
विज्ञापन

मंत्री विक्रमादित्य से आनी-करशाला बस को फनौटी-जुहड़ तक चलाने की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुर घाटी को जोड़ने वाली मशनूनाला-जुहड़ सड़क को पीएमजीएसवाई-चार में शामिल करने की मांग जोर पड़ने लगी है। ब्रिटिशकाल में बनी यह सड़क आज तक पक्की नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

माशनूनाला-जुहड़ सड़क से रघुपुर और जलोड़ी क्षेत्र की सात पंचायतों के हजारों लोगों को सुविधा मिलती है। यह सड़क कई अनछुए पर्यटक स्थलों को जोड़ती है। बलेहड़ से जुहड़ सड़क को लोक निर्माण विभाग को सौंपने की मांग क्षेत्र के लोगों ने उठाई है। आनी-राणाबाग-करशाला बस को जुहड़ तक चलाने की गुहार भी लगाई है। तीनों मांगों को लेकर रघुपुरघाटी के लोग 27 जनवरी को लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह से शिमला में मिले। पंचायत प्रधान दौलत चौहान, सुरेंद्र ठाकुर, रोशन शर्मा, प्रेम सिंह, गोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, योगराज, कमल दास, प्रताप सिंह, खेमराज, शेर सिंह, दयाराम, विनोद कुमार और मदन कुमार ने मंत्री से माशनूनाला-रोहाचला-जुहड़ और बलेहड़-जुहड़ सड़कों के साथ करशाला बस को जुहड़ तक चलाने का मामला उठाया। कहा कि रघुपुरघाटी में सड़कें बनने के बावजूद लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। लोग आज भी पैदल चलने पर मजबूर हैं। सड़कों में सुधार होने से क्षेत्र में इको टूरिज्म के साथ घाटी के लोगों का आवागमन भी बेहतर होगा। माशनूनाला-रोहाचला-जुहड़ सड़क पर गड्ढों की भरमार है। इस सड़क को पीएमजीएसवाई-4 में शामिल कर इसका विस्तारीकरण किया जाए। पंचायत की बनाई बलेहड़-जुहड़ सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन करने की मांग भी की है। कहा कि सर्दी और बरसात में माशनूनाला-रोहाचला-जुहड़ सड़क कई महीनों तक बंद रहती है। आनी से करशाला रूट की बस को जुहड़ तक चलाया जाए। मंत्री ने लोगों को उनकी मांगें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें