फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिक्षा सत्र खत्म, नहीं हुई स्थायी शिक्षक की नियुक्ति

Sun, 15 Mar 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की दुर्गम पंचायत गाड़ापारली के तहत आने वाला मिडिल स्कूल शाक्टी प्रतिनियुक्ति के शिक्षक के सहारे चल रहा है। पूरा सत्र बीत गया, लेकिन यहां पर अध्यापकों की स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई, जिसको लेकर अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन

हालांकि बच्चों की पढ़ाई के लिए शैंशर से अध्यापक को प्रतिनियुक्ति शाक्टी भेजा रहा है। मिडिल स्कूल में तीन कक्षाओं में 15 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल और शास्त्री अध्यापक के पद खाली चल रहे हैं।
स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों की ओर से शिक्षा विभाग और प्रशासन को समस्या से अवगत करवाया गया। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। नए शिक्षण सत्र में अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और सरकार से खाली पद जल्द भरने की मांग की है।
विज्ञापन

अभिभावक राम लाल, जयवंती, मोती लाल, हीरा लाल, भाग चंद, गोबिंद राम और डावे राम ने कहा कि पूरा साल भर अभिभावक स्कूल में खाली पदों के भरने का इंतजार करते रहे। शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक डॉ. सुनील दत ठाकुर ने कहा कि विभाग के आला अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया गया है। प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें