फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंद्रताल में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अस्थायी चेक पोस्ट स्थापित

Fri, 13 Jun 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटकाें को मिलेगी समय, मौसम और सड़क की सटीक जानकारी : इल्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचते ही पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाया है।
देश-विदेश के पर्यटकों की सैरगाह और विश्व प्रसिद्ध 14,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित चंद्रताल झील के पास अस्थायी चेक पोस्ट स्थापित की है। यह 14 जून से सक्रिय कार्य करेगी। इससे पर्यटकों को समय, मौसम और सड़क की सटीक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति इल्मा अफरोज ने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षा कवरेज, आपातकालीन सहायता, मौसम और सड़क की ताजा जानकारी चेक पोस्ट पर उपलब्ध रहेगी। यह जिम्मेदार और सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने अपील की है कि वे चंद्रताल यात्रा के दौरान सीजनल चेक पोस्ट से संपर्क बनाए रखें और जिला पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें