कुल्लू। जिले में कोई भी नागरिक ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने आदेश जारी किए हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव की स्थिति को देखते हुए, सुरक्षा कारणों से समस्त नागरिक ड्रोन संचालन को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. कार्तिकेयन ने बताया कि यह प्रतिबंध 10 मई की मध्यरात्रि से अगले आदेश तक लागू रहेगा। उन्होंने लोगों से इस आदेश का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि देश की सीमा पर बढ़े तनाव के कारण जिले में प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा को देखते हुए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद