फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अवैध खनन करते लोग खदेड़े, दोबारा आने पर वाहन जब्त करने की चेतावनी

Sat, 10 May 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कटराईं बिहाल में अवैध खनन की शिकायतों पर भी कार्रवाई न होने से लोग गुस्सा
विज्ञापन

बैठक कर विधायक की अध्यक्षता में संबंधित अफसरों की बैठक बुलाने का निर्णय
लोगों का आरोप - प्रशासन से बार-बार शिकायत करने पर भी नहीं थम रहा खनन
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। कटराईं बिहाल में अवैध खनन की शिकायतों पर भी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने अवैध खनन रोकने के लिए खुद मोर्चा संभाल लिया है। इसको लेकर ग्राम कमेटी कटराईं की विशेष बैठक हुई।
इसमें अवैध खनन को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद ग्राम कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और ब्यास नदी में अवैध खनन कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। साइन लोगों को चेतावनी दी गई कि आग फिर से इस तरह की गतिविधियों में शामिल हुए तो उनकी गाड़ियों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले बैठक में ग्राम कमेटी के संरक्षक राजगीर महंत ने कहा कि प्रशासन को बार-बार शिकायत करने पर भी अवैध खनन नहीं थम रहा है। कमेटी ने निर्णय लिया है कि इस मुद्दे पर शीघ्र विधायक की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी।
बता दें कि कटराईं बिहाल में प्राकृतिक जल स्रोत, मंदिर, हरे-भरे पेड़ और सामाजिक आयोजनों का प्रमुख स्थल हैं। ब्यास नदी में आई बाढ़ ने इसकी पहचान को मिटा दिया और अब जो जगह बची है, उस पर अवैध खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

खनन माफिया की सक्रियता ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है और ब्यास की धारा का रुख अब कटराईं गांव की ओर मुड़ गया है, जिससे गांव को अब खतरा हो सकता है। इस मौके पर कमेटी के प्रधान ऋतुराज उपाध्याय, किशन चंद, गुंजन उपाध्याय, नीतीश उपाध्याय, पंकज, नितिन, कृष्ण लाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें