फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रश्नोत्तरी में दीपू, वंशिका, सिमरन की टीम विजेता

विज्ञापन
कुल्लू के हरिपुर महाविद्यालय में सविंधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते युवा।
विज्ञापन
हरिपुर/बंजार (कुल्लू)। जिले में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कुल्लू महाविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र, एनएसएस, एक भारत श्रेष्ठ भारत यूनिट ने मिलकर संविधान दिवस मनाया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने विद्यार्थियों को संविधान का महत्व बताया। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में संविधान दिवस पर कार्यक्रम करवाया गया। इसमें हिंदी विभाग की डॉ. उरसेम लता विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। उन्होंने राजनीति विज्ञान के अध्यापकों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।
इसके उपरांत प्रो. सनी ठाकुर ने भारतीय संविधान के तथ्यों और इसकी संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रो. सुरेंद्र सिंह ने भारत की साझी संस्कृति के संरक्षण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें दीपू ठाकुर, वंशिका और सिमरन की टीम प्रथम और राजकुमार, सुष्मिता और मनीषा की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसके अलावा भारतीय संविधान पर आधारित लघु वृत्तचित्र भी दिखाया गया। राजकीय महाविद्यालय बंजार में भी संविधान दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार शर्मा मुख्यातिथि रहे।
इस दौरान नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। नारा लेखन में चारू लता प्रथम, गंगा देवी द्वितीय और दीपाली तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में भानु प्रिया प्रथम, दुर्गेश्वरी द्वितीय और दीपेश्वरी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में डॉ. जोगिंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. योगराज और डॉ. दुनीचंद ने व्याख्यान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें