हिमाचल प्रदेश बेरोजगार सीएंडवी अध्यापक संघ कुल्लू की बैठक में संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा संघ ने अपने हक की लड़ाई के लिए आगामी रणनीति भी तैयार की है। लंबे समय बाद भी मांगे पूरी न होने पर सीएंडवी अध्यापक शिक्षा विभाग के प्रति मुखर हो गए हैं। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के स्कूलों में सीएंडवी अध्यापकों के 5383 पद रिक्त चल रहे हैं।
सरकार ने सीएंडवी वर्ग के अध्यापकों के पदों को भरने की पहले करते हुए 15 सौ पद सीएंडवी वर्ग के अध्यापकों के पद स्वीकृत किए हैं परंतु शिक्षा विभाग इन पदों को भरने की अनदेखी कर रहा है। बेरोजगार सीएंडवी अध्यापकों ने प्रदेश सरकार से स्कूलों में रिक्त चल रहे पदों को भरने की मांग की है। बेरोजगार संघ ने शिक्षा विभाग को चेतावनी दी है कि इन पदों को अतिशीघ्र नहीं भरा गया गया संघ विभाग के खिलाफ आंदोलन का रास्ता अपनाने से कोई गुरेज नहीं करेगा। इस मौके पर प्रदेश बेरोजगार सीएंडवी अध्यापक संघ के पदाधिकारी संगीता, रीना कुमार, प्रवीण, दीप, बबीता, संजीव शर्मा, राकेश शर्मा, रामदेव, मधुबाला, राम चंद, वंदना आचार्य और अमित वर्मा आदि उपस्थित रहे।