फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिक्षकों ने जानी पाठ्यक्रम की प्रभावी तकनीक

Mon, 11 Sep 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के जरड़ डाइट में प्र​शिक्षण ​शिविर में भाग लेते अध्यापक।
विज्ञापन
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में शिक्षक जुट गए हैं। जिले के प्राथमिक स्कूलों में भर्ती नए शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। 11 से 16 सितंबर तक चलने वाली कार्यशाला में पहले दिन सोमवार को 58 शिक्षकों ने शिक्षा का महत्व और पाठ्यक्रम को प्रभावी, गुणवत्ता पूर्ण बनाने की तकनीक जानी।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम के विभिन्न लक्ष्यों और उद्देश्यों को भी समझा। कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने किया। जिला कुल्लू के शिक्षा विभाग में नियुक्त नए प्राथमिक अध्यापकों को शुरआती प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डाइट में इंडक्शन प्रशिक्षण की दो कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
डाइट में 11 सितंबर से पहली कार्यशाला शुरू हो गई है। शिक्षकों के लिए पहला सत्र पंजीकरण और परिचय रहा। दूसरे सत्र में वक्ता जीत राणा ने शिक्षा विभाग की संरचना, एनसीईआरटी, एससीईआरटी और डाइट का शिक्षा के क्षेत्र में कर्तव्य बताया। तीसरे सत्र में डॉ. चमन प्रकाश ने राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा समझाई। कार्यक्रम समन्वयक शमशेर ठाकुर ने कहा कि पहली कार्यशाला में 58 शिक्षक भाग ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें