फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बच्चों का भविष्य संवारेगी शिक्षक समिति

Fri, 28 Nov 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदय में प्रवेश की करवाई जाएगी तैयारी
विज्ञापन

15 दिसंबर तक विद्यार्थियों का पंजीकरण
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जवाहर नवोदय बंदरोल में पढ़ने का सपना देख रहे विद्यार्थियों का भविष्य संवारा जाएगा। शिक्षक भवन समिति विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी करवाएगी।
छठी कक्षा के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की विद्यार्थियाें को निशुल्क ट्यूशन दी जाएगी। समिति उन जरूरतमंद विद्यार्थियों को ट्यूशन की सुविधा प्रदान करेगी जो बड़े विद्यालय में पढ़ना तो चाहते हैं। आर्थिक समस्या के कारण ट्यूशन या पढ़ाई का खर्च नहीं उठा पाते हैं। समिति ने ट्यूशन के लिए पांच से 15 दिसंबर तक आवेदन मांगे हैं ताकि नए सत्र के लिए जल्द ट्यूशन कक्षाएं आरंभ की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि शिक्षक भवन समिति हर साल जरूरतमंद विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में प्रवेश के लिए तैयारी करवाती है। इस साल भी छठी कक्षा में होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को निपुण बनाया जाएगा। सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत शिक्षक विद्यार्थियों को हर रविवार के साथ अवकाश वाले दिन ट्यूशन देंगे और प्रवेश संबंधी विभिन्न बारीकियों को सिखाएंगे। इस संबंध में शिक्षक भवन समिति के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा ने कहा कि विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थियों के अभिभावक समिति से जुड़े सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पांच से 15 दिसंबर तक विद्यार्थियाें का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें