फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम-आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के चुनाव कल

Thu, 12 May 2016 09:52 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
election - फोटो : demopic
विज्ञापन
हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली की कार्यकारिणी के चुनाव शनिवार को होंगे। यूनियन के 23 सौ टैक्सी आपरेटर अपना अगला प्रधान चुनेंगे। टैक्सी यूनियन के प्रधान पद के लिए पूर्ण चंद पोहलू, गुप्तराम और राजकुमार डोगरा ने नामांकन भरा है। खास बात यह है कि उक्त तीनों ही प्रत्याशी पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। महासचिव पद के लिए अभिलव कुमार, किशोरी लाल और सुभाष कपूर मैदान में हैं। सहसचिव पद के लिए जय चंद और पवन कुमार की बीच टक्कर होगी।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद के लिए घनश्याम ठाकुर और शिम राम अपना भाग्य आजमा रहे हैं। प्रेस सचिव पद के लिए एक ही प्रत्याशी राजीव कारबा ने नामांकन भरा था। लिहाजा उन्हें निर्विरोध प्रेस सचिव चुन लिया गया है। यूनियन के महासचिव मकरध्वज ने बताया कि चुनाव को संविधानसम्मत तरीके से कराने के लिए सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। वहीं एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि टैक्सी यूनिय के चुनाव का मसला उनके संज्ञान में है। लिहाजा चुनाव के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने को पुलिस व्यवस्था भी चाक चौंबद रखी जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें