फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में कर्मचारी की संदिग्ध मौत

Thu, 12 May 2016 09:45 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
मृत देह - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में एक होटल में किचन में काम करने प्रवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने उनके मनाली पहुंचने तक मृतक का पोस्टमार्टम न करने का आग्रह किया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि मनाली के एक होटल में बतौर मसालची काम कर रहे देवप्रयाग निवासी 25 वर्षीय मनोज रात को कमरे में सोने गया, लेकिन सुबह उसे मृत अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन


लिहाजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी औपचारिकताओं के तहत घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन संपर्क करने पर मृतक के परिजनों ने कहा कि वे जल्द मनाली पहुंच रहे हैं। लिहाजा उनके मनाली पहुंचने पर ही पोस्टमार्टम किया जाए। इधर, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने कहा कि युवक की मौत के पीछे रहे सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही लग पाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। लेकिन यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत के पीछे कुछ संदिग्ध कारण आते हैं तो पुलिस आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें