मनाली में टैक्सी यूनियन कि हड़ताल के कारण पैदल चले पर्यटक।-संवाद
विवाद सुलझाने के लिए विधायक से मिले टैक्सी ऑपरेटर
पतलीकूहल (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में बोलेरो कैंपर में पर्यटकों को घुमाने का विवाद जारी है। इसका हिम आंचल टैक्सी यूनियन विरोध कर रही है। ऐसे में यूनियन ने रविवार को हड़ताल की और टैक्सियों का संचालन नहीं किया।
यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक भुवनेश्वर गौड़ से उनके निवास स्थल कटराईं में मिला। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजा ठाकुर ने विधायक के समक्ष टैक्सी ऑपरेटरों की समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत कुछ वाहन में सवारियां ढोने से स्थानीय टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि नियमों का सख्ती से पालन होगा तो इससे न केवल टैक्सी ऑपरेटरों को राहत मिलेगी, बल्कि पर्यटन व्यवस्था भी संतुलित बनी रहेगी। संवाद