फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 87 ट्रांसफार्मर ठप होने से छाया अंधेरा, 77 सड़कें भी बंद

Sun, 01 Feb 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के सोलंग नाला में बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
विज्ञापन
जिले में बारिश और बर्फबारी से फिर बढ़ी ठंड, घरों में ही दुबके रहे लोग
विज्ञापन

लाहौल घाटी में भी 200 से अधिक संपर्क सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। बर्फबारी और बारिश होने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।
बर्फबारी और बारिश के बाद घाटी शीतलहर की चपेट में है। दूसरी ओर, जिले में बारिश और बर्फबारी के बाद कुल्लू में 77 सड़कें बंद पड़ी हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों को बहाल किया जा रहा है। खराब मौसम सड़कों की बहाली में बाधा बन रहा है। जिले में बिजली के 87 ट्रांसफार्मर भी बंद चल रहे हैं। बिजली बोर्ड को भी जनवरी के तीसरे सप्ताह से लेकर बिजली बहाल रखने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि अधिकतर बिजली के ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए गए हैं। दूसरी ओर, लाहौल में भी 200 से अधिक संपर्क सड़कें भी अभी वाहनों की आवाजाही के लिए खुल नहीं पाई हैं। मौसम खराब रहने के चलते रविवार को अधिकतर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। शहरी क्षेत्रों में लोगों को ठंड से बचने के लिए हीटर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग तंदूर का सहारा ले रहे हैैं। रविवार को दिनभर रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, लाहौल की सड़कों से बर्फ हटाने के बाद कब तक सड़कें बहाल होती हैं, यह देखने वाली बात होगी। उधर, उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि पर्यटकों और लोगों से अपील की गई है कि मौसम को देखकर ही यात्रा करें। ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रुख न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें