फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आईआईटी रोपड़ में पीएचडी करेंगी तंजिन

Sat, 03 Jan 2026 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल के क्वारिंग गांव की होनहार बेटी ने चमकाया जिले का नाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। लाहौल के क्वारिंग गांव की होनहार बेटी तंजिन कटोच का चयन देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी रोपड़ में पीएचडी (केमिकल इंजीनियरिंग) के लिए हुआ है।
विज्ञापन

यह शोध कार्यक्रम अवधि में लगभग पांच वर्षों का है। इसे उच्च स्तरीय और अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है।
तंजिन कटोच इस शोध कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नवीन और समाजोपयोगी शोध कार्य करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे लाहौल-स्पीति क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने तंजिन को इस सफलता पर खुशी जताते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि तंजिन की उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सिद्ध करती है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद लाहौल-स्पीति की बेटियां देश के शीर्ष संस्थानों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। विधायक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें