फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: टैक्सी परमिट की वैद्यता बढ़ने पर बांटी मिठाई

विज्ञापन
टैक्सी परमिट की वैद्यता बढ़ाने की खुशी में एकत्रित टैक्सी यूनियन कुल्लू के पदा​धिकारी। यूनियन
विज्ञापन
कुल्लू। केंद्र सरकार की ओर से टैक्सी परमिट की अवधि 15 साल तक करने से टैक्सी ऑपरेटरों में खुशी का माहौल है। जिला मुख्यालय कुल्लू में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। फैसले के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार जताया है।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष कविंद्र ठाकुर ने कहा है कि इससे सिर्फ टैक्सी ऑपरेटरों को ही फायदा नहीं मिलेगा बल्कि सरकार के खजाने को भी फायदा पहुंचेगा। प्रधान मोहर सिंह की अगुवाई में ऑपरेटरों ने एकत्रित होकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं। उन्होंने बताया कि पूर्व में अध्यक्ष रहते हुए यह मामला कुल्लू से उठाया गया था जो बाद में प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर एक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें