फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोकनृत्य, लोकगीत स्पर्धा में सूत्रधार कला संगम विजेता

विज्ञापन
कुल्लू के देवसदन में युवा उत्सव में डांस प्रस्तुत करते प्रतिभागी।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। लोकनृत्य और लोकगीत, दोनों प्रतियोगिताओं में सूत्रधार कला संगम ने पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नुक्कड़ नाटक में कल्चरल वॉरियर सोसायटी कुल्लू ने बाजी मारी। देवसदन में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में करीब 120 युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ और चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें प्रतिभागियों ने कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की। लोकनृत्य में सूत्रधार कला संगम प्रथम और आईटीआई शमशी द्वितीय रहा। लोकगीत में भी सूत्रधार कला संगम ने पहला, जबकि शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू ने दूसरा स्थान हासिल किया।
नुक्कड़ नाटक में कल्चरल वॉरियर सोसायटी कुल्लू प्रथम और जीएसएस कुल्लू द्वितीय रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में वंदना ने पहला और महेश्वरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में कृति ठाकुर प्रथम और नंदिनी द्वितीय रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि युवा उत्सव युवाओं को अपनी छिपी प्रतिभा निखारने और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करते हैं। समापन समारोह में जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें