फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुषमा और ईशान ने लगाई सबसे तेज दौड़

Sat, 14 Feb 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर कॉलेज में हुईं 18वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

कॉलेज के विद्यार्थियों ने मैदान में दिखाया अपना दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में 18वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैफाली ने किया।
वार्षिक खेलकूद में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और चक्का फेंक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुषमा शर्मा प्रथम, निशिका द्वितीय, नीलम तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में रेणुका प्रथम और सुषमा द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में नीलम प्रथम, रेणुका द्वितीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में रेणुका प्रथम, नीलम द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में ईशान प्रथम, राजीव द्वितीय रहे। 200 मीटर में ईशान प्रथम, मोहित द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में राजीव प्रथम, पारस द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में विवेक प्रथम, सार्थक द्वितीय और 1500 मीटर दौड़ में राजीव प्रथम और अभिषेक द्वितीय रहे।
विज्ञापन

ऊंची कूद महिला वर्ग में कामिनी प्रथम, सुषमा द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में राहुल प्रथम, हेमंत द्वितीय रहे। लंबी कूद महिला वर्ग में सुषमा प्रथम, निशिका द्वितीय और पुरुष वर्ग में राजकमल प्रथम, राहुल द्वितीय रहे। शॉट पुट महिला वर्ग में रेणुका प्रथम, डिक्की द्वितीय और पुरुष वर्ग में अंशुल प्रथम, मोहित द्वितीय रहे। चक्का फेंक महिला वर्ग में डिक्की प्रथम, आर्यिका द्वितीय और पुरुष वर्ग में राहुल प्रथम, सत्यम द्वितीय रहे। शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो. ज्योति बाला ने कहा कि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैफाली प्रतियोगिता में मुख्यातिथि रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलो के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें