फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली के 21 ट्रांसफार्मर बहाल, 14 सड़कें अभी बंद

Sat, 14 Feb 2026 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बिजली बोर्ड ने लाइन में फॉल्ट के चलते बंद हुए 21 ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए हैं। मनाली डिविजन के यह ट्रांसफार्मर लाइन में फॉल्ट के चलते बाधित हो गए थे। बिजली सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन



दूसरी ओर, जिले में 14 सड़कें अभी बंद पड़ी हैं। ये सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। बंजार डिविजन में नगलाड़ी-शरची, सैंज मनहम देयोरी सड़क, बरनागी-चिपणी सड़क शामिल हैं। मनाली डिविजन में सोलंग गांव के लिए संपर्क सड़क, पनगां, शेगली-कशेरी, गलून सड़क और बड़ाग्रां-शिला हलाण सड़क, कुल्लू डिविजन में नागूझौड़ से थाच सड़क, बढ़ाई-बड़ाग्रां-पीज और दड़का-भूमतीर सड़क अभी बहाल नहीं हो पाई है। साथ ही निरमंड डिविजन में भी पांच सड़कें अभी बहाल नहीं हुई हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों की बहाली का कार्य जारी है। लोगों को सड़कों की बहाली का इंतजार है। उपायुक्त तोरूल एस रवीश का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को बंद सड़कों की बहाल के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें