केलांग (लाहौल-स्पीति)। निर्वाचन आयोग ने कानूनी ढांचे के भीतर चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए सभी राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों से 30 अप्रैल तक सुझाव मांगे हैं।
ये सुझाव निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी या मुख्य निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर किसी भी अनसुलझे मुद्दे पर दिए जा सकते हैं। लाहौल-स्पीति के तहसीलदार निर्वाचन पवन राणा ने कहा कि राजनीतिक दलों को जारी पत्र में स्थापित कानून के अनुसार चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए पार्टी के अध्यक्षों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ बातचीत की भी परिकल्पना की है। इससे पहले छले सप्ताह ईसीआई सम्मेलन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठक करने करने को कहा है। बताया कि संविधान और वैधानिक ढांचे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया के सभी पहलुओं को कवर करने वाले आयोग की ओर से पहचाने गए 28 हितधारकों में से राजनीतिक दल प्रमुख हितधारकों में से एक है। संवाद