फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक उपायुक्त एवं समिति अध्यक्ष निवेदिता नेगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए अपने सुझाव रखे। विद्यालय की वर्तमान गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों ने विद्यालय के सुचारु संचालन और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक के बाद उपायुक्त ने विद्यालय के विभिन्न कक्षों और उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, शिक्षण गतिविधियों और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के विचारों और जिज्ञासाओं को भी जाना। साथ ही विद्यार्थियों से समस्याएं और उनके सुझाव भी मांगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें