जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर में एक व्यक्ति ने शराब के नशे के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए उदयपुर लाया गया। व्यक्ति ने उदयपुर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को उदयपुर निवासी भाग चंद (उम्र 40 साल) ने शराब के नशे के बाद कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत एकाएक खराब हो गई।
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए उदयपुर अस्पताल में भरती करवाया और उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे एसएचओ उदयपुर सुनील कुमार ने बताया कि व्यक्ति की शराब के नशे के बाद कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। केलांग अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, व्यक्ति की मौत को लेकर उदयपुर व्यापारमंडल ने शोक जताते हुए बाजार को बंद रखा। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडेय ने भी शोक जताया है।