फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वच्छता पर जागरूक करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शैंशर में आवासीय शिविर शुरू हुआ। इसमें विद्यार्थियों को आगामी सात दिनों तक विभिन्न विभागों के अधिकारी अपना व्याख्यान देंगे। साथ ही उनका मार्गदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों ने मनाहरा गांव को गोद लिया है। गोद लिए गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अलावा विद्यार्थी लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

शैंशर विद्यालय में शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर ने किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। समारोह में कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष भारद्वाज ने आवासीय शिविर की पूरी रूपरेखा मुख्यातिथि के समक्ष रखी। इस दौरान महिला कार्यक्रम अधिकारी गीता देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें