फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कॉलेज परिसर, पशु मैदान संवारा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने जाना सामाजिक दायित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों ने अपने सामाजिक दायित्वों को जाना। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने किया। स्वयंसेवियों ने मिलकर महाविद्यालय परिसर और पशु मैदान ढालपुर में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए सफाई अभियान चलाया। साफ-सफाई कर स्वयंसेवियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति सजग रहते हुए साफ-सफाई रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सेवा कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. खेमचंद ने कहा कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उसी के तहत कुल्लू महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कहा कि महाविद्यालय और पशु मैदान में की गई साफ-सफाई की गतिविधि को माई भारत पोर्टल पर अपलोड किया गया है, ताकि स्वच्छता के प्रति देशभर के लोग जागरूक हों। इस दौरान प्रो. शशि शर्मा, नेहरू युवा केंद्र निदेशक डॉ. लाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें