फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों ने किया आईआईटी मंडी का भ्रमण

Sun, 15 Feb 2026 09:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जमा-एक और दो के विद्यार्थियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू कॉन्वेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत जमा एक और दो के विद्यार्थियों ने रविवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी (कमांद परिसर) का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम आईआईटी मंडी के गणितीय एवं सांख्यिकी विज्ञान विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। विद्यार्थियों के लिए पूरे दिन अलग-अलग शैक्षणिक गतिविधियां एवं कार्यशालाएं आयोजित की। विभाग के चेयरपर्सन, विभागाध्यक्ष (एचओडी) प्रोफेसरों, पीएचडी स्कॉलर्स तथा बीटेक छात्रों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें उच्च शिक्षा, शोध एवं नवाचार के विभिन्न आयामों से परिचित करवाया। विद्यार्थियों को आईआईटी मंडी के परिसर का भ्रमण के साथ अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का अवलोकन भी कराया। इस दौरान छात्रों ने अपने द्वारा तैयार वैज्ञानिक एवं गणितीय मॉडलों का भी प्रदर्शन किया तथा विशेषज्ञों से संवाद स्थापित कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। विद्यालय के एमडी सुरेश कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को आईआईटी के शैक्षणिक वातावरण, अनुसंधान संस्कृति और नवाचार की कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर मिला, जिससे उनके भविष्य के करियर निर्माण के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें