फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लल्लू-11 ने नारायण बॉयज को 147 रनों से दी शिकस्त

Sun, 15 Feb 2026 09:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवान ने 33 में 71, महेंद्र ने 31 बाल में बनाए 58 रन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर खेल मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच लल्लू-11 और नारायण बॉयज पुलगा के बीच खेला गया।
यह मैच एकतरफा रहा। लल्लू-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में चार विकेट गंवाकर 219 रन बनाए। दीवान ने 215 के स्ट्राइक रेट से 33 गेंदों में 71 और महेंद्र ने 187 के स्ट्राइक रेट से 31 गेंदों में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नारायण बॉयज पुलगा की टीम 15.2 ओवर में 72 रनों पर सिमट गई। लल्लू-11 ने नारायण बॉयज पुलगा को 147 रनों से हाराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच गोहरी-11 बियानी और न्यू राइजिंग स्टार के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोहरी-11 बियानी ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 138 रन बनाए। न्यू राइजिंग स्टार के लिए बुधराम ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यू राइजिंग स्टार की टीम 19.2 ओवर में 125 रनों पर ऑलआउट हुई। गोहरी-11 बियानी के लिए परीक्षित ने चार ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। गोहरी-11 बियानी ने न्यू राइजिंग स्टार को 13 रनों से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें