फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों ने लिया आपदा में बचाव का प्रशिक्षण

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय केलांग में राहत एवं बचाव कार्य की तकनीक सिखते विद्यार्थी। -जागरूक पाठक
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय केलांग में सोमवार को 14वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) जसूर (जिला कांगड़ा) ने स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा आपदा की स्थिति में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना था। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को भूकंप, भूस्खलन, आग लगने सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक उपचार और सुरक्षित निकासी की व्यावहारिक जानकारी दी।
विद्यालय के प्राचार्य युद्धबीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन के प्रति समझ, सतर्कता और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय में उपयोगी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 14वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें