फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू में राम मंदिर चंदा चोरी मामले के विरोध में पदयात्रा के दौरान नारेबाजी करते
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राम मंदिर चंदा चोरी मामले के विरोध में पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद की अध्यक्षता में पदयात्रा कांग्रेस कमेटी कार्यालय से शुरू होकर हनुमान मंदिर तक निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर चंदा चोरी की घटना का विरोध दर्ज कराया। हनुमान मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन कर आम जनता के बीच चंदा चोरी प्रकरण के खिलाफ रोष व्यक्त किया। नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद सहित अन्य नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए तथा दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाए हैं कि भाजपा धर्म की आड़ में राजनीति करती आई है। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देश की जनता ने सहयोग दिया है। यह देश के लोगों का आस्था का केंद्र है। इस दौरान एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां, कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें