फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे विद्यार्थी

Wed, 29 Oct 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मरोड़ से शाक्टी के ​लिए क्षतिग्रस्त रास्ते से होकर आते हुए बच्चे। वीडियोग्रेब
विज्ञापन
मरोड़-शुगाड़ से शाक्टी जाने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

अभिभावकों को अपने बच्चों की सताने लगी चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। आपदा के बाद सैंज के दुर्गम क्षेत्र के शाक्टी के हालात नहीं सुधर पाए हैं। मरोड़ और शाक्टी के विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं।
मरोड़ और शुगाड़ से शाक्टी तक जाने वाला रास्ता नदी के साथ बिल्कुल साथ है। पिन पार्वती नदी किनारे पगडंडी पर चलकर विद्यार्थी स्कूल जा रहे हैं। जरा सी चूक बच्चों की जान पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन और सरकार ने क्षतिग्रस्त रास्ते की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में अभिभावकों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि शाक्टी से शुगाड़ दो किमी और मरोड़ गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर है। प्राइमरी स्कूल शाक्टी में है। यहां तक आने के लिए प्रतिदिन जोखिम भरे रास्ते से होकर आना पड़ता है। शाक्टी, मरोड़ जिला कुल्लू के दुर्गम क्षेत्र हैं। यहां अभी तक सड़क नहीं पहुंची है। ऐसे में ग्रामीणों के पास बच्चों को दूसरे स्कूल में भेजने का भी विकल्प नहीं है। प्राइमरी स्कूल शाक्टी में 25 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अभिभावक राम प्रकाश, हीरा लाल, भाग चंद, तेज राम, राम सिंह और डोले राम आदि ने कहा कि आपदा के बाद मरोड़ और शुगाड़ से शाक्टी जाने वाला रास्ता बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। रास्ते को जल्द ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि रास्ता नदी के बिल्कुल साथ है। ऐसे में प्रतिदिन बच्चों को मुश्किल रास्ता पार करवाना पड़ता है। ग्राम पंचायत गाड़ापारली की प्रधान यमुना देवी ने कहा कि क्षतिग्रस्त रास्ते की जल्द मरम्मत की जाए। उपायुक्त तोरूल एस रवीश का कहना है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें