कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन में विधानसभा क्षेत्र मनाली की स्वीप टीम ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें नोडल अधिकारी डॉ. दुनीचंद और सहायक संजय कुमार ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया।
उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपने माता-पिता, बड़े भाई-बहनों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी किसी भी कार्यक्रम या योजना के प्रति जागरूकता लाने में अहम कड़ी हैं।
लोकसभा चुनाव के सफल और पारदर्शिता पूर्ण बनाने में भी विद्यार्थी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। विद्यार्थी परिजनों और रिश्तेदारों को एक जून के दिन मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य हंसराज आचार्य आदि उपस्थित रहे। संवाद