फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर सेवा भारती संस्थान सरवरी कुल्लू में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इनमें भाषण, पोस्टर मेकिंग और रोल प्ले जैसी गतिविधियां करवाई गईं।
विज्ञापन

जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दांतों और मुंह की स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमित ब्रश करने, संतुलित आहार लेने और समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच करवाने की सलाह दी। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग कुल्लू की ओर से आयोजित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें