फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं को दिया नया रूप

विज्ञापन
भारत भारती स्कूल में हुए कार्यक्रम में विद्या​​र्थियों ने तैयार की वस्तुएं। स्त्रोत स्कूल।
विज्ञापन
कुल्लू। भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में मासिक गतिविधि दिवस पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए बेस्ट फ्रॉम वेस्ट गतिविधि करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं को नया रूप देकर आकर्षक और उपयोगी वस्तुएं तैयार कीं।
विज्ञापन

इंग्लिश पोइट्री रिसाइटेशन में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता को सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में बांटा गया था। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली उच्चारण, भाव-भंगिमा और वॉइस मॉड्यूलेशन के साथ कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण इंटर हाउस वाद-विवाद प्रतियोगिता रही।
कक्षा नौवीं से लेकर जमा दो के विद्यार्थियों ने पक्ष-विपक्ष में तर्क रखे। स्कूल प्रबंधक डाॅ. निरंजन देव शर्मा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता, संवाद कौशल, आत्मविश्वास, आलोचनात्मक चिंतन, तर्कशक्ति और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें