लारजी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था से आई वक्ता ने विद्यार्थियों के साथ नशे को लेकर संवाद किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक प्रभाव तथा युवाओं की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुजाता ने विद्यार्थियों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर प्रो. प्रेम नेगी एवं प्रो. होशियार शर्मा भी उपस्थित रहे। संवाद