फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डीएवी मौहल में भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाए विद्यार्थी

विज्ञापन
डीएवी स्कूल मौहल में वैदिक सप्ताह के शुभांरभ मौके पर भाग लेते छात्र-छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। डीएवी स्कूल मौहल में शनिवार को वैदिक सप्ताह का शुभारंभ श्रद्धा, उल्लास और वैदिक परंपराओं के साथ किया गया। विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं तथा प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना से परिचित करवाया गया।
विज्ञापन

कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने विशेष वैदिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। कक्षा छठी और सातवीं के विद्यार्थियों ने वैदिक श्लोक गायन प्रतियोगिता में भाग लिया।
आठवीं के विद्यार्थियों ने स्वामी महात्मा हंसराज और स्वामी दयानंद सरस्वती के प्रेरणादायक आदर्शों को प्रस्तुत करते हुए भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों, भजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने कहा कि श्रावण मास भारतीय संस्कृति में श्रद्धा, भक्ति, संयम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें