काजा में17वीं आईटीबीपी बटालियन ने स्कूली छात्रों भर्ती प्रक्रिया और हथियारों के बारे में दी जानक?
- फोटो : Kullu
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। 17वीं आईटीबीपी ने अमृत महोत्सव के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट दीपक जोशी की अगुवाई में हुआ। इसमें हथियारों के बारे चलाने के बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसमें हथियार पकड़ने, चलाने और निशाना साधने की प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाया।
वहीं दूर संचार के उपकरणों को आईटीबीपी किस तरह इस्तेमाल करती है, इसके बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने जवानों से हथियारों और उपकरणों के बारे में कई सवाल भी पूछे। डिप्टी कमांडेंट ने छात्र-छात्राओं को भर्ती प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सेना में अच्छा कॅरिअर बनाया जा सकता है। इसके लिए विशेष तैयारी करनी होगी। भर्ती शारीरिक, लिखित परीक्षा और मेडिकल के आधार होती है। इस अवसर पर डोल्मा छोंजम, नवांग लंडूप, काजा प्रधान सोनम डोल्मा, ग्राम पंचायत रंगरीक देचेन आंग्मो सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।