नग्गर। परी एंजल मॉडल स्कूल लरांकेलो में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रोमिला ठाकुर ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, हाउस वाइस कैप्टन और कक्षा मॉनिटर ने अपने दायित्वों का ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। स्कूल प्रबंधक कमल ठाकुर ने विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा भावना के महत्व को समझने तथा उसी के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संवाद