सैंज मेले में चुनी गई समर क्वीन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।-संवाद
सैंज (कुल्लू)। जिला स्तरीय सैंज मेला चौथी सांस्कृतिक संध्या के साथ संपन्न हो गया। सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक सुरेश शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने रोहड़ू जाणा मेरी आमिए, शिलुए लागा गे नाटी रा झुलारा और झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में जैसे पहाड़ी और फिल्मी गीत पेश किए।
इसके अलावा लोक कलाकार करतार कौशल ने ‘मते जाले तू मेरे दिला जो’ और ‘तेरा मुखड़ा हो प्यारा लगदा’ गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। गुंजन शर्मा ने ‘बेटी अनमोल धन सा यारो’ गीत के माध्यम से मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी दिया। भीमसेन भारती, संजू सोनी और प्रेम ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान पूजा को इस वर्ष की ‘मिस समर क्वीन’ चुना गया, जबकि त्रिशा प्रथम रनरअप और काजल द्वितीय रनरअप रहीं। संवाद