फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लाओं के हितों के लिए दिल्ली में बनेगी रणनीति : प्रीतम

Mon, 06 Jan 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठनों की होगी बैठक, लिए जाएंगे कई निर्णय
विज्ञापन

कहा- स्वयं-भू नेताओं के झांसे में न आए, संगठन के साथ रहे खड़े

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिल्ली में एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवियों (गुरिल्लाओं) के हितों के लिए रणनीति बनाई जाएगी। देश की राजधानी में सभी ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठनों की 26 जनवरी को बैठक होगी।
इसमें गुरिल्लाओं के सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर विशेष चर्चा होगी। सर्वसम्मति से आगामी रणनीति बनाई जाएगी। यह बात ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कुल्लू में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कुल्लू में सोमवार को एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी (गुरिल्ला) संगठन की मासिक हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनी लाल ठाकुर ने की। संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने गुरिल्लाओं से मामले से संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि कुछ स्वयं-भू नेताओं ने अलग से मामला चलाया है। इस कारण मामला दोबारा उच्च न्यायालय भेजा गया है। साल 2017 में संगठन ने उच्च न्यायालय दिल्ली में ही मामला चलाया था। इसे रि-ओपन किया गया है। इसकी सुनवाई 15 मई को होगी। उन्होंने आग्रह किया कि वे स्वयं-भू नेताओं के झांसे में न आएं। संगठन गुरिल्लाओं के हक की लड़ाई लड़ रहा है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुनी लाल ठाकुर ने कहा कि जिन गुरिल्लाओं ने न्यायालय की फीस जमा नहीं करवाई है, वे जल्द फीस जमा करवाएं। बैठक में सर्वसम्मति से फीस न देने वालों के नाम न्यायालय में चल रहे मामले से हटाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान महासचिव आंगमो, भवानी, चने राम, महेंद्र, रूपचंद, रमेश, गोकुल, नंदलाल, योगराज, शांता, निर्मला, रमा, नोरजिंन, सीता, रूपी, सूलदासी, कमला, हीरनंदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें