फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों को काटकर निकाल रहे पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। भुंतर से गड़सा घाटी को जोड़ने वाली सड़क स्थित चुट्टी बिहाली में पहाड़ों को काटकर पत्थर निकाले जा रहे हैं। इससे पहाड़ी दरकने का खतरा बढ़ गया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य व कांग्रेस ओम प्रकाश ने यह आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि इसके बारे में उपायुक्त से भी शिकायत की थी और दोबारा उनके ध्यान में मामला लाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहाड़ी को काटकर पत्थर निकाले जा रहे हैं। लेकिन खनन और वन विभाग को इसकी कोई खबर नहीं है। इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पत्थरों के लिए पहाड़ों का सीना छलनी किया जा रहा है। दिनदहाड़े ही इसे अंजाम दिया जा रहा है। कहा कि मूसलाधार बारिश में पहाड़ी कभी भी दरकने से हादसा हो सकता है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है। कहा कि चुट्टी बिहाली में सोमवार रात को अंधेरे का फायदा उठाकर पहाड़ी से दो मशीनों के जरिये पत्थर निकाले। इस दौरान लगभग पत्थर के एक दर्जन टिपर निकाले हैं। वन विभाग की टीम पहुंचने पर पत्थर निकालने वाले भाग गए। कहा कि ग्रामीणों ने कुछ समय पहले उपायुक्त कुल्लू को लिखित शिकायत भेजी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जिले के कई स्थानों पर इस तरह के मामलों को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि वन और खनन विभाग समय-समय पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूलता है। इसके बाद भी पहाड़ काटे जा रहे हैं। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि मामले को लेकर खनन व वन विभाग से रिपोर्ट ली जाएगी। अगर मशीनें मौके पर पाई गई तो, उन्हें जब्त किया जाएगा। इसमें सजा का प्रावधान भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें