फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हल्लाण-दो पंचायत में खुदाई में मिली मूर्ति

विज्ञापन
कुल्लू के पतलीकूहल के बाड़ी गांव में खोदाई में निकली मूर्ति।
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर की ग्राम पंचायत हल्लाण-दो में खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्ति मिली है। मूर्ति में छह सिर बने हुए हैं और हाथ में भाला है। पंचायत के बाड़ी गांव में मूर्ति मिलने की खबर सुनकर लोगों की भीड़ देखने के लिए उमड़ रही है। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह मूर्ति मिली है, उस स्थान पर पहले पानी की चक्की (घराट) था। जानकारी के मुताबिक यह मूर्ति बाड़ी गांव में शेर सिंह के खेत में खुदाई के दौरान मिली है।
विज्ञापन

भूमि मालिक शेर सिंह ने कहा कि उन्होंने बड़े पत्थर को घर बनाने के लिए तोड़ा है। पत्थर जमीन के 20 फीट अंदर दबा था। इस पत्थर को तोड़ने के बाद डंगा लगाने के लिए उन्होंने दोबारा करीब पांच फीट खुदाई की। खुदाई के दौरान कामगारों को मूर्ति दिखी, जिसके छह सिर और हाथ में भाला है। यह मूर्ति भगवान कार्तिक स्वामी के होने के कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि मनाली के साथ लगते सिमसा और खखनाल गांव में जो मूर्तियां हैं, उनमें भी छह सिर बने हुए हैं। इसके अलावा बाड़ी और बशकोला गांव में शिव मंदिर भी स्थित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें