फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता प्रेम को किया सम्मानित

विज्ञापन
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षक को सम्मानित करता कन्या विद्यालय सुल्तानपुर प्रबंधन। -संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता भाषा अध्यापक प्रेम सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया। शिमला से सम्मान पाकर लौटे अध्यापक का स्कूल प्रबंधन ने ढोल-नगाड़ों और वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों से स्वागत किया।
विज्ञापन

राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश से 13 शिक्षकों को चयनित किया गया है। उनमें भाषा अध्यापक प्रेम सिंह ठाकुर का नाम भी शामिल रहा। कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना तनवर ने कहा कि भाषा अध्यापक ने विद्यालय का नाम प्रदेश में रोशन किया है। कहा कि भाषा अध्यापक प्रेम सिंह ठाकुर को यह पुरस्कार बोर्ड परीक्षाओं में 95 फीसदी से अधिक परिणाम, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें