फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बालू नाग के सम्मान में मनाया पांजो पर्व

विज्ञापन
बालों नामक स्थान पर पांजों पर्व की परंपरा निभाते लक्ष्मणावतार देवता अनंत बालू नाग
विज्ञापन
बंंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत खावल के बालों स्थल पर पांजो पर्व मनाया गया। पांच कोठी के आराध्य देवता बालू नाग के सम्मान में यह पर्व सदियों से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

देव परंपरा का निर्वहन पुरातन देव विधि के अनुसार किया गया। नाग पंचमी की पूर्व संध्या को देवता के प्राचीन काष्ठकुणी मंदिर में इस पर्व का आयोजन किया जाता है। शनिवार को देवता बालों पहुंचे और विशेष पूजा करने के बाद पांजो पर्व आरंभ हुआ।
मंदिर के गर्भगृह में एक पुरातन कुंड को खोला गया। इस पावन जल से देवता का अभिषेक किया। परंपरा के अनुसार देवता के कारकून मंदिर के चारों ओर रात को नाटी डालते हैं। देवता के कारदार ख्याली राम ने कहा कि बालों में पांजो पर्व मनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें