फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में पहले चरण में मतदान करवाने के लिए कर्मचारी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में पंचायत राज चुनावों के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों रविवार को रवाना हुईं। पोलिंग पार्टियां अब अपना स्टेशन संभालेंगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कहा कि कुल 60 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। इनमें 50 पुरुष तथा 10 महिला पोलिंग पार्टियां शामिल हैं जो प्रथम चरण में 26 मई को तिंदी, तिंगरेट, त्रिलोकीनाथ, मुरिंग, नालडा, गोहरमा, रानिका, कारदंग, मूलिंग, दारचा, कोकसर एवं केलांग ग्राम पंचायतों में मतदान आयोजित करवाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण 28 मई को सलग्रां, चिमरेट, उदयपुर, थिरोट, जुंडा, जोबरंग, वारपा, गौशाल, गौंधला, कोलोंग, सिस्सू तथा यूरनाथ ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। तृतीय एवं अंतिम चरण का मतदान 30 मई को मड्ग्रा, शकोली, किशोरी, जाहलमा, शांशा, मालंग, तांदी, खंगसर, बरबोग तथा शूलिंग ग्राम पंचायतों में होगा। महिला पोलिंग पार्टियों में से पांच त्रिलोकनाथ क्षेत्र में तथा पांच केलांग क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया का संचालन करेंगी। हर पोलिंग पार्टी के साथ दो पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। कुल 367 मतदान कर्मियों को नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें