बंजार (कुल्लू)। पंचायत चुनाव को लेकर उपमंडल बंजार में सारी तैयारियां कर ली गई हैं। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि बीते शनिवार को पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार में 450 कर्मचारियों को दूसरा पूर्वाभ्यास करवाया गया।
चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि मतदान में बढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। इस दौरान तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद