फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विद्यालय परिसर और किचन गार्डन को संवारा

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में आयोजित सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर में सोमवार को स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने लोगों को सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर और शौचालयों की सफाई की। साथ ही किचन गार्डन में निराई-गुड़ाई कर पौधों का रखरखाव किया।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य तिलक राज ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने अध्यात्म, जीवन मूल्यों और मानसिक शांति के महत्व पर विचार साझा किए। कार्यक्रम अधिकारी किशोर कुमार, महिला कार्यक्रम अधिकारी भीमा देवी और सह-कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा के मार्गदर्शन में शिविर की गतिविधियां संपन्न हुईं। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन में भी स्वयंसेवकों ने साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें