नई दिल्ली में समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। संगीत नाटक अकादमी की ओर से मिला यह सम्मान हिमाचल के लोक संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
लगघाटी के दोघरी गांव के लोकगायक इंद्रजीत को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। संगीत नाटक अकादमी की ओर से मिला यह सम्मान हिमाचल के लोक संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया है। इंद्रजीत वर्षों से हिमाचल के पारंपरिक लोकगीतों, स्थानीय बोलियों और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उनके गीतों में कुल्लवी टोपी, शॉल, मफलर और पट्टू जैसी पारंपरिक वेशभूषा को भी प्रमुखता मिलती है। इससे हिमाचली हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों को पहचान दिलाने में मदद मिल रही है। वह नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर भी गीतों के माध्यम से संदेश देते हैं। इंद्रजीत ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता नोख राम और लीला देवी, परिवार, प्रशंसकों और प्रदेश के कलाकारों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि हिमाचल की लोक संस्कृति और सभी लोक कलाकारों का सम्मान है। उन्होंने पुरस्कार प्रदेश की जनता को समर्पित किया।